मौदहापारा में चाकूबाजी; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

राजधानी के मौदहापारा इलाके में चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों के पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों का जुलूस भी निकाला। दरअसल, प्रार्थी राशिद खान ने पुलिस को बताया था कि, 28 जून को वह अपने दोस्तों रज्जब और अहसान के साथ अपने वाहन से देवेंद्र नगर गया था। लौटते समय रजबंधा मैदान में गाड़ी पार्क कर तीनों पैदल ही अफरोज बाग की ओर से घर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे जब वे अमर किराना स्टोर के पास पहुंचे, तो वहां खड़े अभय रक्सेल और अंकुश रात्रे गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनसे मारपीट की, फिर चाकू से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित राशिद और उसके साथियों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकलवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *