प्रयागराज माघ मेले का आज 16वां दिन है। दो स्नान पर्व पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति बीत चुके हैं। कल सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब आज से ही संगम नगरी की ओर उमड़ने लगा है। माघ मेले में सतुआ बाबा की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। करीब 10 दिनों में उन्होंने तीन महंगी गाड़ियां लीं। शुक्रवार को उनके शिविर में मर्सिडीज-बेंज (GLS 450) भी आ गई। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। इसके पहले सतुआ बाबा की लैंड रोवर डिफेंडर और पोर्श 911 टर्बो भी आई थी। मेले में कई अन्य साधु-संत भी आए हैं। एक साधु बिना कपड़े के कांटों पर लेटे हुए हैं। उन्हें देखने के लिए लोग उनके पास पहुंच रहे हैं और फोटो वीडियो भी बना रहे हैं। वहीं, महाकुंभ में टेंट सिटी यानी लग्जरी टेंट की डिमांड सबसे ज्यादा हो रही थी। इस बार के माघ मेले में भी टेंट सिटी बनकर तैयार हो गया है। यह टेंट सिटी माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। माघ मेले से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


