मौलिक निधि का 10 माह का लेखा-जोखा:4 पार्षदों ने निधि का 1 रुपए भी खर्च नहीं किया तीन ने 100% और सात ने 95% से कराए कार्य

निगम चुनाव से पहले जनता से बढ़े-बढ़े वादा करने वाले पार्षद अपनी मौलिक निधि खर्च करने में परहेज कर रहे हैं। जबकि मौलिक निधि बढ़वाने के लिए निगम परिषद में हंगामा करने में भी पीछे नहीं नहीं हैं। साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद इस पर एक मत है। लेकिन स्थिति यह है कि बीते 10 माह में 66 पार्षदों में से केवल तीन ही पार्षर्द हैं, जिन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए शत प्रतिशत मौलिक निधि से काम कराया है। वहीं 7 पार्षद ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी निधि का 95 फीसदी राशि खर्च कर दी है। जबकि चार पार्षद ऐसे भी हैं, जिन्होंने बीते दस माह में कोई भी राशि से काम ही नहीं कराया है। जिन पार्षदों ने मौलिक निधि से कोई काम क्षेत्र में नहीं कराया है वे अब निगम के अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं कि प्रस्ताव बनाकर दे चुके है। जिम्मेदार अफसर काम नहीं करा रहे है। पार्षद मौलिक निधि से पहले निगम निधि का उपयोग जनहित में करते है। वे उक्त राशि से ज्यादा काम कराते है। साल के अंत में मौलिक निधि की फाइलें दौड़ती हैं और आरोप-प्रत्यारोप सुनाई देते है। निगमायुक्त अमन वैष्णव ने क्षेत्र में विकास से जुड़ी जानकारी सोशल साइट्स पर शेयर की है। पार्षद की वार्षिक मौलिक निधि 76.70 लाख ​नगरीय निकाय में कुल 66 वार्ड आते है। जीएसटी सहित मौलिक निधि की राशि हर साल 76.70 लाख मिलती है। मौलिक निधि की शेष राशि एवं ब्लो राशि की जो सूची जो सामने आई है। उसमें वार्ड क 6, 8, 10, 13,35, 38, 51, 58, 61, 63, 65 और 66 ने एक से लेकर 5 कार्यों की फाइल बनाकर भेज दी है। निगम की मौलिक निधि जीएसटी सहित 50.60 करोड़ रुपए से अधिक की है। उक्त राशि से अभी तक प्रस्ताव 333 निगम के पास आए है। 10 माह से अधिक का वक्त गुजर जाने के बाद वित्तीय स्वीकृत 11.54 करोड़ रुपए से ज्यादा की मिली है। जबकि स्वीकृत शेष राशि 15.49 करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है। पार्षदों के निगम अफसरों पर आरोप मौलिक निधि की राशि से काम कराने के प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। जल्दी ही राशि से काम कराए जाएंगे।
-कमलेश तोमर, वार्ड-19 अक्टूबर 2024 से स्वीकृत की फाइलें निगम के पास है। 6 फाइलें लगी हैं। अधिकारी बजट नहीं होने की बात कर रहे हैं। -मंजूलता सिंह, पार्षद वार्ड-20 निगम में पक्षपात हो रहा है। तीन महीने से प्रस्ताव बनाकर फाइलें लगा दी है। 57 लाख रुपए से ज्यादा की फाइलें लगी है। -लक्ष्मी गुर्जर, पार्षद वार्ड-27 वार्ड में काम कराने के लिए निगम को फाइलें बनाकर दी जा चुकी है। वहां स्वीकृत क्यों नहीं हुईं। इस पर अधिकारियों से बात करेंगे। -केदार सिंह, पार्षद वार्ड-60 मौलिक निधि की राशि के कोई काम नहीं रोके गए पार्षदों की मौलिक निधि की राशि से निगम में काम कराए जा रहे हैं। यदि ऐसी कोई विसंगति सामने आई है, तो उसे चेक कराया जाएगा। किसी भी पार्षद मौलिक निधि की राशि से कोई काम नहीं रुकेगा।
-अमन वैष्णव, आयुक्त ननि

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *