मौसम का मिजाज:अभी फौरी राहत… बर्फीली हवा का असर कम हुआ, रात का पारा 2.2 डिग्री बढ़ा, अब 3-4 दिन बाद फिर से आएगा तेज ठंड का

शहर में पिछले लगातार चार दिन से चल रही शीत लहर से बुधवार को थोड़ी राहत मिली। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री का इजाफा हुआ। 3-4 डिग्री के आसपास बना हुआ पारा बुधवार को 6 डिग्री पार पहुंच गया है। इसकी वजह यह है कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा का असर थोड़ा कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन या चार दिन ऐसी ही राहत मिल सकती है। उसके बाद तेज ठंड का एक दौर और शुरू हो सकता है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में हुई बढ़ोतरी के बावजूद यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। इन चार दिनों में 53 साल में पड़ी ठंड के तीन रिकॉर्ड भी टूटे। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया कि मिल रहे संकेतों के मुताबिक एक-दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री या उससे ज्यादा का इजाफा हो सकता है। इसके बावजूद वातावरण में बनी ठंडक कम नहीं होगी। तीन या चार दिन के भीतर देश के उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच सकता है। इसके वहां से गुजर जाने के बाद हमारे यहां तेज ठंड का एक दौर और शुरू हो सकता है। 24 में से 16 घंटे ठंडक रहने की संभावना दिन में पारा 3 दिन से 27 डिग्री के आसपास… इधर शहर में दिन का तापमान 3 दिन से 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले 72 घंटे में इसमें सिर्फ 0.6 डिग्री का ही अंतर आया। बुधवार को भी दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.6 डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार को धूप तो निकली लेकिन दोपहर में अचानक हवा का रुख बदल गया था। दोपहर 2:00 तक पारे की चाल धीमी थी। इसके बाद ही इसमें इजाफा हो सका था। बुधवार को दिन और रात के तापमान का अंतर भी घटकर 20.8 डिग्री पर आ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *