मौसम का मिजाज बदला, बादल छंटते ही फिर बढ़ी ठंड, दो दिनों में 3 डिग्री गिरेगा पारा

रांची के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस दौरान लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली थी। हालांकि, गुरुवार से बादल छंटने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है और लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। गुरुवार को रांची जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *