मौसम का हाल:आज मौसम रहेगा साफ, कल से तापमान बढ़ने से घटेगी ठंड

राजधानी रायपुर में अब ठंड से राहत रहेगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी गिरावट का ट्रेंड नहीं रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से रात के तापमान में वृद्धि शुरू होगी।
प्रदेश में मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होने लगता है। इसके साथ ही ठंड में कमी का दौर शुरू हो जाता है। राजधानी समेत प्रदेश में ठंड कम होने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से महज 0.9 डिग्री अधिक है। सुबह हवा में नमी 64 फीसदी थी। शाम तक घटकर 37 फीसदी के आसपास रही। आसमान पूरी तरह साफ रहा। इस वजह से दिन में तापमान अधिक रहा। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नार्मल से 1.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और रात में 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायपुर के अलावा बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी रविवार को मौसम साफ रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *