मौसम का हाल:आज से खुलने लगेगा मौसम 4-5 डिग्री गिरेगा रात का पारा

प्रदेश में मौसम अब साफ होने लगेगा। उत्तर से आने वाली शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ते ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान क्रमिक रूप से चार से पांच डिग्री तक गिरेगा। इससे प्रदेश में एक बार फिर से ठंड शुरू होगी। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर के हालात बन सकते हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरी हवा का छत्तीसगढ़ आना शुरू हो रहा है। सोमवार-मंगलवार से शुष्क हवा का प्रभाव शुरू होते ही एक बार फिर ठंड की दस्तक होगी। अभी न्यूनतम तापमान सभी जगहों पर सामान्य से पांच से सात डिग्री तक अधिक है। राजधानी में पारा 18.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है। जगदलपुर में यह 18.1 डिग्री रहा। यह नार्मल से 7.4 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर में पारा 13.6 डिग्री रहा, जो औसत से 5.4 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में गिरावट शुरू होने के बाद दो दिन में ही पारा सामान्य के आसपास पहुंच जाएगा। इसके बाद गिरावट होते ही शीतलहर के हालात बन जाएंगे। लिहाजा नए साल में एक से दो जनवरी के बीच अच्छी ठंड महसूस की जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *