मौसम का हाल:मकर संक्रांति के बाद 4 दिन बार मावठे के आसार

भोपाल समेत प्रदेशभर में मकर संक्रांति के बाद मौसम बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 19 या 20 जनवरी से भोपाल, ग्वालियर-चंबल समेत कई इलाकों में बादल छा सकते हैं। मावठे के भी आसार हैं। अगले हफ्ते के मध्य में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहुंचने के संकेत हैं। इसके असर से पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होगी और मप्र में मौसम बदलेगा। रविवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो 0.4 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में ठंड का हाल
शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में 5.8 डिग्री और शिवपुरी में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। नर्मदापुरम, मालवा और निमाड़ के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *