मौसम का हाल:मिजाज के उलट गुजर रहा है मई; गर्मी कम अगले 5 दिन तेज हवा के साथ बारिश संभव

मई का महीना इस साल मिजाज के उलट गुजर रहा है। तेज गर्मी के विपरीत इस बार ये ठंडा है। दिन का तापमान सामान्य के बराबर या उससे थोड़ा कम है। राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी वर्षा हुई। आने वाले पांच दिन भी ऐसी ही रहेंगे। यानी पूरे हफ्ते तेज गर्मी से राहत रहेगी। आमतौैर पर मई के पहले हफ्ते से तेज गर्मी शुरू हो जाती है। लू के हालात बन जाते हैं। तीसरे सप्ताह में राज्य के कई जगहों पर दिन का तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसके विपरीत इस साल लगातार मौसम ठंडा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में अच्छी वर्षा हुई। सबसे ज्यादा बीजापुर के कुटरू में 63 मिमी बारिश हुई। भैरमगढ़ में 36, उसूर में 11.4, बालोद में 46.1, मेरीबंगा देवरी में 39.7, डौंडी में 24.5, गुरूर में 20.2 बारिश हुई। इसकी वजह से प्रदेश में मौसम ठंडा है। समुद्र से लगातार बनी आ रही है। इस नमी के कारण स्थायी प्रभाव से सिस्टम बन रहे हैं। 40-50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा। इस दौरान प्रदेश में मध्यम से तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। रायपुर में भी अपेक्षाकृत दिन का तापमान कम रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *