रविवार को दिनभर सूर्य की लुकाछिपी के बीच शहर के आसमान पर बादल छाए रहे। साथ ही 7 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। इसके कारण बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहने और हवा की रफ्तार तेज होने से तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य है। जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इससे एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था।


