मौसम: दिनभर चली कोल्ड वेव, हल्की धूप से भी नहीं मिली राहत

पिछले तीन दिनों से लगातार कोल्ड वेव चल रही है। शनिवार को सुबह 10 बजे तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी कम रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जबकि हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार छह जनवरी तक कोल्ड वेव चलेगी और अगले कुछ दिनों तक कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री गिर कर 16.1 डिग्री पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री गिरावट दर्ज हुई और 9.6 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग की माने तो अब छह तक कोल्ड वेव चलेंगी और घना कोहरा पड़ेगा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट दर्ज होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *