श्योपुर। जिले में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम ने थोड़ी राहत दी थी। लेकिन सोमवार की सुबह लोगों ने एक बार फिर सर्दी का सामना किया। सुबह-सुबह ग्रामीण अंचल कोहरे की चपेट में रहा। इससे सड़क पर दृश्यता महज 50 मीटर रह गई। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दिन के समय ठंडी हवा ने तापमान को रविवार की तुलना में घटा दिया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को दिन का तापमान एक डिग्री गिरकर 23 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंच गया।


