मौसम विभाग:कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, मध्यम बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

राजधानी में 24 घंटे में दिन-रात का तापमान फिर लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री लुढ़ककर 10.6 पर आ गया। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते मौसम का मिजाज बदलेगा और सीजन की पहली मावठ होगी। फिलहाल मौसम साफ है और अगले 24 घंटे में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अलर्ट है। बैक-टू-बैक दो विक्षोभ सक्रिय होंगे : विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तरी हवाएं सक्रिय नहीं होने से सर्दी से राहत है। 22 से 24 जनवरी तक एक सक्रिय सिस्टम एक्टिव होगा और जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में बारिश होगी। इसके बाद दो दिन मौसम साफ रहेगा और पारा 2 से 4 डिग्री लुढ़कने के आसार है। वहीं, 27-28 जनवरी को एक सिस्टम फिर सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश के आसार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *