मौसम विभाग:रात का पारा 2 डिग्री चढ़ा, बादलों के साथ रहेगा कोहरा

राजधानी जयपुर में रविवार को मौसम सामान्य रहा। दिन में तेज धूप खिली रही। इसके बावजूद दिन का तापमान लुढ़क गया। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 2.5 की गिरावट के साथ 26.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 2.0 के उछाल के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन व रात का तापमान सामान्य से करीब 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किए गए। मौसम विभाग के अनुसार अब सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव के आसार नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *