मौसम विभाग:शाम को मौसम बदला, रात 1 बजे बूंदाबांदी शुरू, आज बारिश संभव

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, कभी शीत लहर तो कभी अचानक गर्मी बढ़ रही है। जनवरी के 10 दिनों में दिन औ रात के तापमान में 5-7 डिग्री तक उतार चढ़ाव आया है। शुक्रवार शाम से ही अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही सर्दी कम हो गई। रात को 1 बजे के बाद अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दुबारा अचानक सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार काे बाड़मेर का तापमान बढ़ कर 29.2 और न्यूनतम 10.3 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार काे सुबह से ही धूप खिली और सर्दी का असर कम रहा। हालांकि रात में मौसम में बदलाव के साथ ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। इससे एक बारगी सर्दी तेज हो गई। मौसम में बदलाव के साथ ही अब सर्दी फिर से तेज हो गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे सर्दी बढ़ने के साथ ही शीत लहर भी चलेगी। 12 जनवरी के बाद कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। आज से सर्दी बढ़ने और शीतलहर की संभावना शुक्रवार देर रात 1 बजे बूंदाबांदी के बाद अचानक सर्दी बढ़ गई। शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है, इसके साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है। सर्दी के साथ सामान्य बारिश हुई तो रबी की फसलों को फायदा पहुंचेगा लेकिन तेज हवा के साथ शीतलहर चली तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *