मौसम विभाग:सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर: सीजन का सबसे कम पारा 3 डिग्री, पांचवी तक के बच्चों का अवकाश दो दिन बढ़ा

शहर में मौसम इन दिनों दो रंग दिखा रहा है। एक ओर रातें लगातार सर्द होती जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर दिन में खिलती धूप लोगों को ठंड से कुछ राहत दे रही है। रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द रातों में शामिल रहा। वहीं अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 12 जनवरी को मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है और राज्य में आगामी 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इधर शीत लहर और ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने जिले के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 12 व 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का भी अवकाश रहेगा। राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा की गति 0.6 किमी प्रति घंटा और आद्रता 82.8 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार कम होने से दिन में धूप का असर महसूस हुआ, हालांकि सुबह-शाम की ठंड अभी भी तीखी बनी हुई है। स्रोत: राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *