मौसम साफ होते ही 4 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम पारा:दिन में धूप से राहत; 21 पर रहेगा अधिकतम तापमान

जिले में मौसम साफ होने के बाद से लगातार ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, जिससे न्यूनतम टेंपरेचर में गिरावट हो रही है। जबकि दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत मिल रही है। साथ ही टेंपरेचर भी बीते दो दिनों से धीरे-धीरे ऊपर आ रहा है। हालांकि दिन के समय सर्द हवा चलने के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। दोपहर के समय कुछ घंटे ही धूप से राहत मिल रही है। बुधवार गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि 2 दिन पहले तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था दो दिनों में 3.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि अधिकतम टेंपरेचर कुछ ऊपर आया है। आज 21.4 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा जबकि मंगलवार को 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दो दिनों में पारे में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सुबह के समय लगभग दो घंटे से अधिक समय तक हल्की-हल्की धुंध रही इसके बाद धूप निकली है। सुबह के समय फसलों पर भी ओस जम रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों इसी तरह मौसम रहने का अनुमान जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *