म्यूजिक राइट कंट्रोवर्सी पर कपिल शर्मा का पहला रिएक्शन:कहा- किसी का गाना यूज कर लो लाखों का बिल आ जाता था, कनाडा कैफे फायरिंग पर भी ली फिरकी

कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा शो बीते कुछ समय से म्यूजिक राइट कंट्रोवर्सी से विवादों में था। लंबे समय बाद अब कपिल शर्मा ने इस पर रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि लाखों के बिल से बचने के लिए अब से वो अपने गाने खुद बनाएंगे। कपिल शर्मा की टीम हाल ही में नेटफ्लिक्स के इवेंट व्हॉट नेक्स्ट में पहुंची थीं। नेटफ्लिक्स ने इवेंट में अपकमिंग सीरीज और फिल्मों की अनाउंसमेंट की, जिसमें द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवा सीजन भी शामिल था। इस दौरान कपिल ने बताया है कि अब से सुनील ग्रोवर शो में खुद गाने गाएंगे। कपिल ने कहा कि अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद उन्होंने मौका देखकर सुनील ग्रोवर को बतौर सिंगर लॉन्च किया है। आगे उन्होंने कहा- ‘म्यूजिक राइट्स का पंगा बहुत था। किसी का गाना यूज कर लो लाखों का बिल आ जाता था। अब हम अपना ही बनाएंगे। हमारा जहां दिल करेगा हम गाएंगे।’ इस पर सुनील ग्रोवर ने कहा- ‘मुझे लगता है कि इसी वजह से अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट ले लिया। ये सुनने के बाद।’ इवेंट में कपिल शर्मा ने कनाडा के कैफे में हुई फायरिंग पर भी बात की, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। उन्होंने कहा, ‘आज कल मेरे पीछे एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर पीछे लगे हुए हैं’। हालांकि बाद में उन्होंने तुरंत टीम से कहा कि उनका ये बयान काट दिया जाए। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें एहसास हो गया कि इवेंट लाइव है। क्या है कपिल शर्मा की म्यूजिक राइट कंट्रोवर्सी PPL द्वारा 12 दिसंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में कपिल शर्मा के शो के खिलाफ कमर्शियल याचिका दायर की गई थी। कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए याचिका में कहा गया था कि कपिल के शो के तीसरे सीजन में जून से सितंबर के बीच 3 लाइसेंसी गानों का इस्तेमाल बिना इजाजत किया गया। आरोप- इन गानों का हुआ बिना इजाजत इस्तेमाल इन गानों का कॉपीराइट PPL इंडिया के पास है। बिना इजाजत इन गानों का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर करना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है। इन गानों का इस्तेमाल सिर्फ लाइसेंस होल्डर ही कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *