यंग तरुण संगम ने रोमांचक मुकाबले में आरएसए को 3 विकेट से हराया

रांची| लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 के तहत सोमवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में यंग तरुण संगम ने आरएसए को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसए ने निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए। टीम के लिए खादिम और अफ्फान ने शानदार अर्द्धशतक जड़े। दोनों ने क्रमशः 65-65 रनों की अहम पारियां खेलीं, जबकि वसीम ने उपयोगी 35 रन जोड़े। यंग तरुण संगम के गेंदबाज सुमित सबसे सफल रहे, जिन्होंने 32 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाबी पारी में यंग तरुण संगम ने 28.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *