यंग लीडर्स काउंसिल के पंजाब चैप्टर के अध्यक्ष बने डॉ. खुल्लर

जालंधर| ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन, यंग लीडर्स काउंसिल की तरफ से शहर से डॉ. सचिन खुल्लर को पंजाब चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया । एआईएमए, वाईएलसी का गठन युवा नेताओं के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जो समाज में बदलाव लाने के साथ आधुनिक भारत को प्रगतिशील दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। डॉ. खुल्लर ब्रेन साइंस और मेमोरी कोच, कॉर्पोरेट ट्रेनर, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज करवाया गया है। उनके नेतृत्व में पंजाब चैप्टर युवा नेताओं को सशक्त बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और नए स्टार्टअप का समर्थन करने की दिशा में कार्य करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *