लुधियाना|वेद प्रचार मंडल ने तरूश्री फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के सहयोग से मलेरकोटला हाउस, सिविल लाइंस में रामनवमी श्रद्धापूर्वक यज्ञ के साथ मनाई। यज्ञ की अग्नि डॉ. दिनाकरन व डॉ. एस. मुल्लई ने प्रज्ज्वलित की। मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन आर्य ने यज्ञ का महत्त्व बताते हुए कहा कि राम जन्मोत्सव को यज्ञ से जोड़ना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। यज्ञ वायु को शुद्ध कर परोपकार करता है। रामायण से यज्ञ, आज्ञापालन, आत्मसंयम और विवेक की सीख मिलती है। कार्यक्रम में ज्योति स्वरूप कंबोज, प्रो. उषा अवस्थी, हर्ष सचदेवा सहित कई गणमान्य शामिल हुए।


