सकरी| समीपस्थ ग्राम चक्राकुंड में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य से तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ कराया गया। इसमें पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दूसरे दिन यज्ञशाला में नियमित हवन, ध्यान एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रवचनकर्ताओं ने गायत्री मंत्र के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आत्मशुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और संस्कार निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। साथ ही नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी सारगर्भित विचार रखे गए। समापन पर पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का विधिवत समापन हुआ। संत-महात्माओं ने सदाचार, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यज्ञ उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य सावित्री बलराम श्रीवास, होरी लाल कौशिक, विश्राम कौशिक, विजय कौशिक, लक्ष्मी कौशिक, रमेश यादव, प्रेमलाल यादव, अशोक वस्त्रकार, आचार्य अंजली कौशिक, नम्रता कौशिक, वर्षा मौजूद रहीं।


