दौसा| जिला मुख्यालय पर गुप्तेश्वर रोड स्थित यशोधरा लोन के पास वार्ड नंबर 18 शिक्षक कॉलोनी में सफाई नहीं होने से कचरा अटा पड़ा है। वहीं नाले की सफाई नहीं होने से नाला कचरे से अवरुद्ध हो रहा है। नाले में पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़ रहा है। दुर्गंध के कारण आस-पास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। कई बार नगर परिषद में शिकायत के बावजूद नाले की सफाई नहीं हो रही है । -पिंटू शर्मा, शिक्षक कॉलोनी, दौसा


