यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर होगा ऑनलाइन चालान:एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए शुरू की प्रक्रिया; लोगों से समझाइश भी की

सवाई माधोपुर में यातायात नियमों का पालन करवाने को लेकर अब राजस्थान पुलिस सख्त नजर आ रही है। यातायात नियमों की पालना के साथ ही रोड एक्सीडेंट में कमी लाने के उद्देश्य से अब सवाई माधोपुर में भी यातायात पुलिस की ओर से ऑफलाइन चालान के साथ ही ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया भी आज से शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन चालान से आएगी पारदर्शिता यातायात निरीक्षक मानसिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से पूर्व में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर ऑफलाइन चालान काटा जाता था। जिसमे कई बार पुलिस और वाहन ड्राइवरों के बीच विवाद हो जाता था। ऑफलाइन चालान के दौरान कई बार कई तरह की शिकायतें भी मिलती थी। ऑफलाइन चालान को लेकर बढ़ते विवाद और शिकायतों को लेकर राजस्थान पुलिस की ओर से चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन चालान प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर यातायात पुलिस को भी ऑनलाइन चालान मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिसके माध्यम से आज से सवाई माधोपुर में भी ऑनलाइन चालान प्रक्रिया शुरू की गई है। इस दौरान यहां यातायात पुलिस की ओर से वाहन ड्राइवरों व बाइक सवारों से यातायात नियमों की पालना को लेकर समझाइश भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *