यातायात पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान, वाहनों में लगाया रिफ्लेक्टर’
अनूपपुर। पुलिस मुख्यालय (पी0टी0आर0आई0) द्वारा कमर्शियल वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसके पालन में आज यातायात पुलिस द्वारा वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने की कार्यवाही की गई। आज 50 से अधिक ऑटो पिकअप एवं ट्रैक्टर ट्रॉली (वाहनों) के पीछे रेडियम युक्त रिफ्लेक्टर लगाए गए, जो वाहनों के पीछे की दृश्यता बनाए रखने में सहायक होंगे। वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट लगाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाहन का बीमा करवाने एवं यातायात नियमों का पालन करते हो वाहन चालन करने के लिए बताया गया ।हमारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपरोक्त में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक ज्योति दुबे आरक्षक प्रदीप पटले ,योगेंद्र शर्मा एवं गणेश यादव की भूमिका रही।


