यातायात पुलिस ने बसों के प्रेशर होर्न जब्त किए:जुर्माना लगाया; फिटनेस बीमा सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की

अशोकनगर के राजमाता चौराहा और बस स्टैंड पर यातायात पुलिस ने सोमवार को बसों की चेकिंग की। जिसमें प्रेशर फॉर्म लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बसों के हाॅर्न निकाले गए। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गाय। यातायात थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग की गई। चौकिंग में बसों के दस्तावेज फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण जैसे आवश्यक दस्तावेज के साथ बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया। 15 बसों के प्रेशर हॉर्न जब्त किए इस दौरान 15 बसों के खिलाफ प्रेशर हॉर्न में चलानी कार्यवाही कर 33 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया। साथ ही बसों से प्रेशर हॉर्न को निकलवाकर जब्त किया। इसी के साथ चालकों को हिदायत दी गई कि निर्धारित मापदंडों के ही हॉर्न का प्रयोग करें। इस कार्यवाही में एक स्कूली वाहन, एक यात्री चार पहिया वाहन बिना फिटनेस और एक डंपर बिना फिटनेस, बिना बीमा का मिला। जिसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में चलानी कार्यवाही कर 17 हजार रूपए समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने बताया कि प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने से ध्वनि प्रदूषण होता है। जिससे आमजन में कई तरह की बीमारियां हो सकती है। जैसे हदय को नुकसान पहुंचना, कान के पर्दो पर असर पड़ना आदि। प्रेशर हार्न से निकली तेज आवाज से पैदल चल रहे लोग, बुजुर्गों और अन्य व्यक्तियों को दिल का दौरा पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त लोगों में चिड़चिड़ापन और बहरापन की समस्या भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *