रायपुर से उधमपुर जाने वाली दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस जनवरी और फरवरी माह में अलग-अलग तारीख को रद्द रहेगी। इस वजह से कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। अब उन्हें अपना टिकट रद्द कराना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक फिरोजपुर रेल मंडल में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का रि-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने नॉन इंटर लॉकिंग और ब्लॉक लिया है। जानिए किस दिन ट्रेन रहेगी रद्द : दुर्ग-ऊधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 15, 22, 29 जनवरी और 5,12,19, 26 फरवरी, ऊधमपुर- दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस 17, 24, 31 जनवरी और 7, 14, 21, 28 फरवरी, दुर्ग- ऊधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 14, 21, 28 जनवरी, 4, 11, 18, 25 फरवरी और 4 मार्च, ऊधमपुर- दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस 16, 23, 30 जनवरी, 2025, 06, 13, 20, 27 फरवरी और 6 मार्च को रद्द रहेगी। हमसफर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच : दुर्ग से निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है। दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में 10 जनवरी को तथा निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस में 11 जनवरी को उपलब्ध रहेगी। इस गाड़ी में 180 से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलेगी।


