यात्रियों के जरूरत की खबर:होली पर 3 स्पेशल ट्रेन, कोटा- मथुरा, जबलपुर और राशिदपुर खोरी के बीच चलेगी

होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कोटा-मथुरा, जबलपुर और राशिदपुर खोरी के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। कोटा-मथुरा एक- एक, जबलपुर और राशिदपुर दो-दो फेरे करेगी। कोटा-जबलपुर- 09806 गाड़ी संख्या 09806 कोटा से एक और तीन मार्च को शाम 6.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से 2 और 4 मार्च को सुबह 9.10 बजे रवाना होकर कर रात 10.15 बजे कोटा पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा तथा सिहोरा रोड स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
इस ट्रेन में 6 सामान्य, 2 शयनयान और 2 बैठक श्रेणी सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। कोटा-मथुरा-09801 गाड़ी संख्या 09801 कोटा से 2 मार्च को रात 10.15 बजे रवाना होकर सुबह 4.20 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 मथुरा से 3 मार्च को सुबह 5.40 बजे रवाना होकर 11.40 बजे कोटा पहुंचेगी‌।
रास्ते में यह ट्रेन लाखेरी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन में 4 सामान्य, 6 शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय, 1 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। कोटा-राशिदपुर खोरी-09807 गाड़ी संख्या 09807 कोटा से 25 फरवरी और 4 मार्च को रात 9.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.20 बजे रशीदपुरा खोरी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09808 रशीदपुरा खोरी से 26 फरवरी और 5 मार्च को सुबह 6.55 बजे रवाना होकर दोपहर 3.55 बजे कोटा पहुंचेगी। रास्ते में यह लाखेरी, इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमूं सामौद, रींगस और सीकर स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
रुकेगी। इस ट्रेन में 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय, 2 वातानुकूलित द्वितीय, 5 वातानुकूलित तृतीय, 1 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी, 7 शयनयान, 4 सामान्य, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *