यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी:बस के नीचे दबे दो यात्रियों को निकाला गया बाहर, 6 यात्रियों को आई चोटें

बलरामपुर जिले के रनहत क्षेत्र में मकरो नाले के पास शनिवार को यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो यात्री बस के नीचे दब गए। जेसीबी की मदद से बस को उठाकर दोनों यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में करीब 6 यात्रियों को अधिक चोटें आई हैं, जिन्हें प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। घटना रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर से वाड्रफनगर के लिए चलने वाली आनंद यात्री बस (क्रमांक सीजी 15 एबी 0455) शनिवार सुबह यात्रियों को लेकर वाड्रफनगर के लिए रवाना हुई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। रनहत चौकी क्षेत्र अंतर्गत मकरो में नाले के पास तेज रफ्तार में बस बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और जंगल किनारे गड्डे में पलट गई। दो यात्री नीचे दबे, अन्य को भी चोटें
बस चालक के विपरीत साइड में पलटी। बस के दो सवार बस के नीचे दब गए। गनीमत यह रही कि बस का पूरा वजन उनपर नहीं पड़ा। जेसीबी की मदद से बस को उठाकर दोनों यात्रियों को निकाला गया। हादसे में बस के सामने की विंड स्क्रीन टूट गई। बस में सवार अन्य यात्री सामने की ओर से बाहर आ गए। बस में सवार छह यात्रियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर रनहत चौकी प्रभारी उमेश सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में दाखिल किया गया। मामूली रूप से घायलों का रनहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *