शहर के नयापुरा इलाके में यात्रियों को ले जा रही सिटी बस में आग लग गई। चलती बस में धुआं देख ड्राइवर ने बस सड़क किनारे रोक दी। यात्री बस से उतर गए। देखते ही देखते बस आग फैल गई और बस धूं-घूं कर जलने लगी। हादसे के समय बस मे करीब 20 यात्री सवार थे। थोड़ी देर में चार फयर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी जल चुकी थी। घटना सुबह साढ़े 11 बजे की है। सिटी बस स्टेशन से नयापुरा की तरफ आ रही थी। एमबीएस हॉस्पिटल के सामने पहुंचते ही बस में से धुआं दिखाई दिया। ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। बस में सवार सभी यात्री बाहर निकल गए। देखते ही देखते ही बस में से आग की ऊंची-ऊंची लपटे दिखाई देने लगीं। लोगों ने इसकी सूचना ने निगम के अग्निशमन विभाग को दी। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया सूचना पर निगम की चार दमकल मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। हम मौके पर गए जब बस साइड में खड़ी मिली। बस में सवार सभी यात्री जा चुके थे। संभवत बस में स्पार्किंग होने से आग लगी। जिसके बाद सीटों में आग पकड़ ली। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से बस काफी जल गई। सिटी बस सुपरवाइजर सचिन पुने ने बताया कि ये बस नयागांव से सोगरिया रूट पर चलती है। बस सोगरिया से नयागांव की तरफ जा रही थी। बस में करीब 20 पैसेंजर सवार थे। बस के एमबीएस हॉस्पिटल के सामने पहुंचते ही बोनट में स्पार्क हुआ। धुआं निकलने लगा। ड्राइवर राकेश नायक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया। सभी पैसेंजर बाहर निकल गए। थोड़ी देर बस में जोरदार आग लग गई। फायबर होने का कारण आग तेजी से बढ़ी। बस 2015 मॉडल की है।


