यात्री कैंसिल करवा रहे टिकट ये ट्रेनें देरी से चलेंगी:रेलवे लाइन की अपग्रेडेशन के चलते आज से 37 ट्रेनें 30 मिनट से 4 घंटे तक चलेंगी देरी से, 54 रद्द

भास्कर न्यूज | जालंधर रेलवे की तरफ से लाडोवाल स्टेशन पर रेल लाइन अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। जिस कारण बुधवार से लेकर 5 जनवरी तक 37 ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 4 घंटे देरी से चलेंगी। पहले से ही 54 ट्रेनें रद्द चल रही हैं और 12 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट हैं। इतनी बढ़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द और देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण यात्री अपनी टिकट कैंसिल करवा रहे हैं और रेलवे से पूरा रिफंड ले रहे हैं। बता दें कि करीब तीन महीने से लगातार ट्रेनों के रद्द और विलंब से चलने से लाखों यात्री अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा ले रहे हैं। ट्रेन में टिकट बुक करवाने से पहले यात्री रेलवे कर्मचारियों से सवाल कर रहे हैं कि क्या ट्रेन रद्द तो नहीं हो जाएगी? वहीं रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि भविष्य में यात्रियों को ही फायदा होगा। लेकिन जल्द ही सभी ट्रेनें बहाल कर दी जाएंगी। .छत्रपति शिवाजी महाराज-अमृतसर (11057) 31 दिसंबर से 2 जनवरी 230 मिनट, 1 जनवरी को 160 मिनट, 3 को 100 मिनट, 4 और 5 जनवरी को 190 मिनट, 6 को 310 मिनट . तिरूपति-जम्मू तवी (22705) 31 दिसंबर को 210 मिनट . जयनगर-अमृतसर (14649/ 14673) 1 जनवरी से 3 जनवरी तक 180 मिनट, 2 जनवरी को 95 मिनट, 4 को 35​ मिनट, 5 और 6 को 135 मिनट, 7 जनवरी को 260 मिनट . नांदेड़-अमृतसर (12421) 1 जनवरी को 95 मिनट . सियालदह-अमृतसर – 3 जनवरी को 200 मिनट . दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (12549) 7 जनवरी को 290 मिनट . मुंबई सेंट्रल-अमृतसर 7 ​जनवरीको 30 मिनट . न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर (12407) 1 जनवरी को 150 मिनट . इंदौर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (22941) 6 जनवरी को 30 मिनट . मालवा एक्सप्रेस (12920) 3, 6 और 7 जनवरी को 105 मिनट, 4 जनवरी को 50 मिनट, 8 जनवरी को 200 मिनट . अमृतसर-जयनगर (14674/14650) 3, 6 और 7 को 80 मिनट, 4 जनवरी 30 मिनट, 8 जनवरी को 180 मिनट . श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टी. (12472) 3 जनवरी को 60 मिनट, 6 जनवरी को 75 मिनट, 7 को 75 मिनट, 8 को 150 मिनट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *