यात्री को बेहोश 1.40 लाख नगदी की चोरी:चूड़ियों का बंडल भी चुराया, बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर की वारदात

अजमेर में पाली के रहने वाली यात्री को रोडवेज बस में बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। चोर ने यात्री को बेहोश कर 1 लाख 40 हजार नगदी व चूड़ियों के बंडल चोरी कर लिए। यात्री को जब होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती था। यात्री की ओर से सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार पाली के रहने वाले रुस्तम अली की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित यात्री ने शिकायत देकर बताया कि 19 जनवरी को वह हीरापुर बस स्टैंड जयपुर से रोडवेज बस वोल्वो में बैठा था। उसके बगल की सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसके द्वारा उसे चॉकलेट वाला बिस्कुट खिलाया गया और वह बाद में बेहोश हो गया। यात्री ने बताया कि 22 जनवरी को उसे होश आया तो वह जेएलएन अस्पताल में भर्ती था। उसे होश आने पर पता चला कि उसके बगल में बैठा व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जैकेट से करीब 140000 रुपए नगदी और चूड़ियों का बंडल चोरी कर लिया। यात्री की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *