यीशु ने लिया जन्म, हर तरफ गूंजा हैप्पी क्रिसमस:देखें तस्वीर…महागिरजा में कटा 70 किलो का केक,बिशप ने पढ़ी बाइबिल

वाराणसी में 12 बजते ही विभिन्न गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की शुरुआत हो गई रंग-बिरंगे झालर लोगों को काफी आकर्षित कर रहे थे तो वही मेरी क्रिसमस…, जिंगल बेल… जैसे गीत फिजा में गूंज उठे। छावनी स्थित महागिरजा में प्रभु की चरनी में जन्म की झांकी सजाई गई। यहां बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने 70 किलो का केक काटा। बिशप ने बाइबिल का पाठ कर दुनिया में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बुधवार को गिरजाघरों में प्रार्थना सभा होगी। इन गिरजाघरों में दिखी रौनक वाराणसी के लाल चर्च, तेलियाबाग चर्च, सेंट पॉल चर्च सिगरा, सेंट थॉमस चर्च गिरजाघर, लंका, बरेका, शिवपुर, चांदमारी, सुंदरपुर, महमूरगंज आदि गिरजाघरों में भी आकर्षक सजावट की गई थी। प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई और प्रार्थना सभा हुई। उधर, मसीही बाहुल्य कॉलोनियों व होटलों में भी केक काटकर क्रिसमस मनाया गया। चर्च में हुई प्रार्थना सभा क्रिसमस पर बुधवार को शहर से लेकर गांव तक के गिरजाघरों में प्रार्थना सभा हुई। महागिरजा में बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने प्रार्थना कराई । इसके बाद क्रिसमस मेले की शुरूआत हुई। यहां पर पहली बार बसाए गए क्रिसमस गांव में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई है। आइए अब देखते हैं तस्वीर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *