युकांजन 21 को करेंगे सीएम आवास का घेराव आंदोलन

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में रोजगार दिलाने में विफल रहने की बात कहते हुए युवक कांग्रेस 21 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेगी। युकां के जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल ने बताया कि 21 दिसंबर को शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर चल रही राज्य की पर्ची की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश युकां बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलवाने एवं प्रदेश में नशे के कारोबार को बंद करने की मांग को लेकर सीएम हाउस का महाघेराव करेगी। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजस्थान में यह पहला कार्यक्रम होगा। इसमें पूरे जिले से सैकड़ों युवा जयपुर कूच कर पहुचेंगे। जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। नशे का अवैध कारोबार बढ़ा है। प्रदेश प्रवक्ता दीपकसिंह राठौड़ ने बताया कि तानशाही सरकार ने सभी को बेरोजगार करने का कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र छापरवाल, जिला महासचिव रोहित मल्होत्रा, सैयद अकरम अली, बेगूं विस उपाध्यक्ष रामेश्वर अहीर, संजय रैगर आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *