युक्तियुक्तकरण नीति का विरोध..छत्तीसगढ़ में कांग्रेस निकालेगी शिक्षा न्याय यात्रा:बैज बोले- प्रदेश में 50 हजार शिक्षकों की कमी, सरकार स्कूल बंद कर रही

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में शिक्षा न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की है। बलौदा बाजार जिले के पलारी नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। बैज ने कहा कि प्रदेश में 58 से 60 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इसके बावजूद सरकार स्कूलों को बंद या विलय कर रही है। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार ने पिछले 15 सालों में 10,465 स्कूल बंद किए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। शिक्षा न्याय यात्रा चार चरणों में आयोजित की जाएगी। 4 से 6 जून तक सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद बीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। फिर 3 से 5 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। डीईओ कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। बंद किए गए स्कूलों के सामने पालक और बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन होगा। विधानसभा सत्र में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। कांग्रेस ने सुशासन तिहार पर उठाए सवाल बैज ने सुशासन तिहार शिविरों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 42 लाख आवेदनों में से 95% को अन्य विभागों में स्थानांतरित कर दिया। महतारी वंदन और पीएम आवास योजना के अधिकांश आवेदकों को अभी तक लाभ नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *