रांची | महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर रांची विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कुलपति बोले- भगवान बिरसा के बलिदान युगों तक हमें प्रेरित करते रहेंगे। हम सभी को भगवान बिरसा के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र की संप्रभुता के प्रति कृत संकल्पित रहने की जरूरत है। कुलसचिव डॉ गुरुचरण साहू, कुलानुशासक डॉ मुकुंदचंद्र मेहता, उप कुलसचिव डॉ प्रीतम कुमार, डॉ अजय आदि मौजूद रहे।


