युनिवर्सिटी स्टूडेंट्स गंदगी में रहने को मजबूर:टॉयलेट  इस्तेमाल करने लायक नहीं, NSUI सचिव वार्डन को साथ लेकर गए तो दिखी पानी टंकी में काई

छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता विश्वविद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी में गंदगी में रहने को छात्र मजबूर हैं। हॉस्टल में न सफाई होती है न ही कोई मेंटनेंस। अब जब हॉस्टल की भीतर से गंदगी की स्थिति के वीडियो और तस्वीरें सामने आई तो बेहद खराब हालात का खुलासा हुआ है। यहां रहने वाले स्टूडेंट्स लगातार टीचर्स और हॉस्टल प्रबंधन से शिकायत कर रहे थे। मगर कोई कार्रवाई न होने पर छात्रों ने NSUI को अपना एक ज्ञापन सौंपा। छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा यूनिवर्सिटी पहुंचे । हॉस्टल के प्रभारी देवसिंह पाटिल को साथ बग्गा जब भीतर दाखिल हुए तो यहां गंदगी का हैरान करने वाली दिखी। टॉयलेट और पानी टंकी में गंदगी इस कदर थी मानो सालों साल से कोई सफाई ही नहीं हुई हो । NSUI के राष्ट्रीय सचिव हानि बग्गा ने हॉस्टल प्रभारी देव सिंह पाटिल से साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कहते हुए समय पर समस्या दूर न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। NSUI ने इन परेशानियों को भी दूर करने कहा हनी बग्गा ने बताया कि छात्रावास की इन समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसका सीधा प्रभाव छात्रों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। छात्र प्रदेश के दूर दराज क्षेत्र से आते है और विश्वविद्यालय से उचित व्यवस्था के भरोसे छात्रावास में रह कर पढ़ाई करते है ऐसे में विश्वविद्यालय के तरफ से छात्रों को सुविधा से दूर रखना बहुत ही शर्मनाक बात है। आज छात्रावास के सभी छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *