युवकों की हरकत सुधारने मुर्गा बनाकर चलाया:छिंदवाड़ा के स्कूल में उत्पात मनाने वालों पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

छिंदवाड़ा शासकीय माध्यमिक शाला कुकड़ाजगत में रात के समय अपराधी तत्वों द्वारा शराब पीकर बोतलें फोड़ने और परिसर में उत्पात मचाने की शिकायत पर देहात पुलिस ने तेज़ कार्रवाई की है। प्राचार्य द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दो आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। उनको मुर्गा बनाकर चलाने का वीडियो सामने आया है। 26 नवंबर को स्कूल प्राचार्य ने थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय कुछ युवक स्कूल परिसर में घुसकर शराब पी रहे हैं, बोतलें फोड़ रहे हैं और तोड़फोड़ कर शांति भंग कर रहे हैं। शिकायत के बाद थाना स्टाफ व बीट टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में दो युवक स्पष्ट दिखाई दिए, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घरों से पकड़ा गया। इस प्रकरण में आरोपी युवक स्कूल के ही पुराने छात्र निकले जिन्हे पुलिस द्वारा पकड़ कर के उसी शाला परिसर में सबक सिखाया गया। गिरफ्तार आरोपी दोनों के खिलाफ धारा 170/126(बी), 135(3) BNSS के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक एस.एस. राजपूत,सउनि संदीप राजपूत, आरक्षक ब्रजेश पाल, आरक्षक आशीष सिंह,आरक्षक सूरज, आरक्षक उमेश उइके इस कार्यवाही में शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *