अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के राजोसी मार्ग पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। करीब सात बजे पुलिस को राहगीर ने राजोसी-नसीराबाद रोड पर बॉडी मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए प्रयास शुरू किए। मृतक की पहचान नाड़ी का बाड़िया- राजोसी निवासी मस्तान (42) पुत्र दिलावर चीता के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। पुलिस ने बॉडी को नसीराबाद अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के शव के पास उसकी बाइक भी मिली है। एडिशनल एसपी श्योजीमल, सीओ जरनैल सिंह, थाना प्रभारी अशोक बिशु मौके पर पहुंचे। शव से करीब 20 मीटर दूरी पर एक छुरी भी मिली है। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)


