युवक का रास्ता रोकने के बाद फायरिंग की चर्चा

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर की दुर्गाबाड़ी स्थित एक होटल के पास शुक्रवार शाम फायरिंग की चर्चा के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गोली चलने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच की जा रही है। एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि देव होटल के संचालक के परिवार के सदस्य हनी सिंह शुक्रवार शाम को अपनी कार में बनारस रोड की तरफ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ वाहन सवारों ने पीछा कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। डंडा से हमला भी किया, लेकिन वे बचकर सीधे अपने घर आ गए। इस बीच किसी ने ये खबर फैला दी कि होटल के पास आकर कुछ लोगों ने फायरिंग की और फिर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और हनी व उनके परिवार वालों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने गोली चलने की बात से इंकार कर दिया। उन्होंने रास्ते में कुछ लोगों द्वारा रोकने की बात कही है। पुलिस होटल के आसपास जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *