युवक की हत्या, मदद के लिए चिल्लाता रहा:शराबी समझ लोगों ने नहीं की मदद, घायल अवस्था में घिसटता हुआ घर पहुंचा

झारखंड के पलामू में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 35 वर्षीय राकेश कुमार की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के दरवाजे पर खून से लथपथ मिला। वो रिक्शा चालक था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार के अनुसार, मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसके पैर टूटे हुए थे और जांघ में दो छेद मिले। नुकीले हथियार से हमला किया गया था। हमलावरों ने राकेश को मारने के बाद रेलवे पटरी के किनारे बने नाले में फेंक दिया था। राकेश किसी तरह नाले से बाहर निकला घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। राकेश ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन मुहल्ले वालों ने उसे शराब पीकर हंगामा करने वाला समझ लिया और कोई मदद को नहीं आया। घायल राकेश किसी तरह नाले से बाहर निकला और घिसटते हुए अपने घर तक पहुंचा, जहां उसने दम तोड़ दिया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसके घिसटते हुए जाने का फुटेज मिला है। रास्ते में खून के निशान भी मिले हैं। मां गई है कुंभ स्नान के लिए घटना के समय राकेश की मां कुंभ स्नान के लिए बाहर गई हुई है। गुरुवार को राकेश घर में ताला लगाकर रिक्शा चलाने गया था। पूर्व वार्ड पार्षद के बयान पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *