युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी सद्दाम को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| सरायकेला सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के कमलपुर गांव में अपराधियों द्वारा बीते 22 जुलाई को एक युवक का अपहरण कर फिरौती मांगी गई थी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने 24 जुलाई को अपहृत युवक को सकुशल बरामद किया था। इसके बाद तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए 19 वर्षीय युवक अब्दुल्ला खान उर्फ अब्दुल्ला फैजी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके ठिकानों की तलाशी ली, जिसमें एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद हुआ था। जिसके बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल अन्य अपहरणकर्ता कमलपुर निवासी 37 वर्षीय शेख अजहरुद्दीन, आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद कलीम एवं मानगो निवासी 20 वर्षीय अमीर खान उर्फ भोन्दा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पूर्व में भेजा जा चुका है। कांड में शेष बचे अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी करते हुए घटना में संलिप्त आखिरी आरोपी कपाली निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम हुसैन उर्फ दाना सद्दाम को रविवार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस ने सद्दाम के पास से अपहृत युवक का रियल-मी कंपनी का मोबाइल बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *