युवक को बांधकर पीटा, सिर मुंडवाया, दाढ़ी खींची…VIDEO:राजगढ़ में मां बोली- बर्बरता हुई; एसपी ऑफिस समेत दो थानों की पुलिस ने चक्कर कटवाए

राजगढ़ में कुछ लोगों ने एक युवक को बांधकर रखा। इस दौरान उसकी दाढ़ी खींची, कैंची से बाल भी काटे। शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक के सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है। मामला तब सामने आया जब पीड़ित युवक की मां रविवार को इसकी शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंची। यहां से उसे राजगढ़ थाने जाने की बात कही गई। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला ब्यावरा का बताकर वहीं भेज दिया। जबकि ब्यावरा पुलिस ने भी शिकायत नहीं सुनी। महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रहा बर्बरता का शिकार युवक उसका बेटा है। महिला ने कहा- शुक्रवार को काम पर जाने की बात कहकर बेटा घर से निकला था। इसके बाद से वह नहीं लौटा। किसी परिचित ने यह वीडियो दिखाया, जिससे उसे घटना की जानकारी मिली। कांग्रेस बोली- मध्य प्रदेश में गुंडा राज
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- राजगढ़ में एक युवक को बांधकर उसके साथ बर्बरता की गई, दाढ़ी खींची गई और कैंची से बाल काटे गए। मप्र में अब भाजपा का नहीं, गुंडा राज चल रहा है। घटना की दो तस्वीरें देखिए… बेटे के साथ ये बर्बरता क्यों की गई, नहीं पता
महिला ने बताया कि वह खिलचीपुर थाना क्षेत्र में अपने तीन बेटों के साथ पिछले 20 साल से रह रही है। तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। महिला का कहना है कि उसे अब तक ये नहीं पता कि बेटे के साथ यह बर्बरता क्यों की गई। एसपी ऑफिस और 2 थानों के चक्कर काटे
महिला ने बताया कि वह रविवार को इस मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए एसपी कार्यालय गई। वहां से उसे राजगढ़ थाने भेजा गया। राजगढ़ थाने से यह कहकर लौटा दिया गया कि पीड़ित ब्यावरा से गया है, इसलिए शिकायत ब्यावरा थाने में की जाए। ब्यावरा थाना पहुंचने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान हुई
राजगढ़ एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि ब्यावरा देहात थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। वह बिना बताए गायब हो गया था। इसके बाद घूमते-फिरते दिलावरा गांव में आ गया। जो वीडियो सामने आया है, उसके आधार पर हमने मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हो गई है। उन्हें पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। युवक को खिलचीपुर के कोतवाली टीआई अखिलेश वर्मा और उनकी टीम ने खोज लिया है। उसकी मां से जो बातचीत हुई है, उससे लग रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। वह अपना नाम और पता सही तरीके से नहीं बता पा रहा था। इस कारण गांव के लोगों को शक हुआ कि शायद यह चोरी करने आया हो। इस शंका के आधार पर लोगों ने उसकी पिटाई की होगी। ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल के युवक को राजस्थान में बंधक बनाकर पीटा भोपाल के एक युवक को उसकी प्रेमिका ने कॉल कर राजस्थान के गांव बुलाया, जहां पहुंचते ही युवती के परिजनों और गांव वालों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने युवक को पीटते हुए बीयर की बोतल से जबरन तरल पदार्थ पिलाने का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *