युवक नदी में बहा, एक किमी दूर मिला शव:सिंगरौली में नदी पार करते समय गिरा, पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में महानदी में बहकर 30 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार सुबह जंगल के बीच महानदी से उनका शव बरामद किया है, जो घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई, जब अरविंद कुमार सिंह नदी पार कर रहे थे। तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गए। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था मृतक अरविंद कुमार सिंह बर्गवा थाना अंतर्गत दुर्घटा देवी मंदिर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दिन में वहां बकरे की बलि चढ़ाई गई थी। कार्यक्रम के बाद परिवार के सभी लोग बलि दिए गए बकरे को लेकर अपने गांव जमगडी लौट आए, जहां उसे पकाकर सभी ने शराब और मीट खाया। रात करीब 10 बजे अरविंद कुमार सिंह वापस घर जाने के लिए निकले। नदी पार करते समय वह तेज बहाव में बह कर डूब गए। सुबह रेत में दबा हुआ उनका शव मिला। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *