भास्कर न्यूज | दुमका टोंगरा थाना क्षेत्र के मानिकडीह गांव में शनिवार दोपहर 30 साल के मंगल हेंब्रम ने बगुला मारने वाली कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। वह जनवरी में गुजरात से काम छोड़कर लौटा था। लौटने के बाद दोबारा नहीं गया। शराब पीने की लत लग गई थी। शनिवार को बिना किसी विवाद या कहासुनी के ज़हर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे रानीश्वर के रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। मृतक के बड़े भाई लुडडू हेंब्रम ने बताया कि मंगल के दो बच्चे हैं।


