युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत:सूरजपुर में युवक ने कर ली आत्महत्या, बच्चों से मंगाया था पेट्रोल, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर जिले के ग्राम मानपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में सूरजपुर जिला अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के मानपुर निवासी आगर साय (35 वर्ष) ने बीती रात खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसके चीखने की आवाज सुनी और आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने शनिवार को युवक के शव का पोस्टमॉर्टम किया और शव को परिजनों को सौंप दिया है। शराब पीने का आदी था मृतक
मृतक आगर साय के परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। शराब पीने को लेकर परिजनों से विवाद होता था। बीती शाम आगर साय ने बच्चों को भेजकर पेट्रोल मंगाया था। बच्चे पेट्रोल मंगाने का कारण नहीं समझ पाए। रात को आगर साय ने पेट्रोल डाल आग लगा ली। पुलिस ने मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *