युवक ने खेत पर कीटनाशक पीया, मौत:बेगमगंज में बहन को फोन लगाकर कहा- मैं मर रहा, लोग पहुंचे तो उल्टी करते मिला

रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। युवक ने कीटनाशक पीने के बाद अपनी बहन को फोन पर इसकी जानकारी दी थी। घटना सोमवार शाम की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सौरभ विश्वकर्मा ने सोमवार शाम अपने खेत पर अज्ञात कारणों से कीटनाशक पी लिया। शाम करीब 7 बजे उसने अपनी बहन रीता विश्वकर्मा को फोन कर बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है और वह मर रहा है। रीता ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे, जहां सौरभ उल्टी कर रहा था। वे उसे तत्काल बेगमगंज के सिविल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया। हालांकि, सागर ले जाते समय रास्ते में ग्राम मड़िया नाका के पास सौरभ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सिविल अस्पताल ले आए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *