युवक ने गला काट किया आत्महत्या का प्रयास

गुमला|सदर थाना क्षेत्र केसी पारा गांव निवासी 35 वर्षीय छोटका मुंडा ने धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन शनिवार की रात 9:30 बजे उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को उसकी पत्नी बैंक के काम से घर से तैयार होकर गुमला निकल रही थी इसी बीच उनका छोटा बेटा अपनी मां से बोला कि तुम कहां जा रही हो मजाक में उसकी मां ने कहा कि मैं तुम्हारे लिए दूसरा पिता खोजने जा रही हूं। इस बात को पति ने सुन लिया। महिला गुमला चली आई और शाम को वापस अपने घर लौटी इसी बीच महिला का पति उसकी बातों को दिल से ले लिया और गांव में जाकर जमकर शराब पी। शाम को पत्नी के घर लौटने के बाद वह दौड़ कमरे में गया व अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *