युवक ने दुकान में फांसी लगाकर जान दी

हरदा| हंडिया थाना क्षेत्र के रेलवा में एक युवक ने घर के आगे बनी दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया रेलवा निवासी ललित तोमर 35 साल घर के अगले हिस्से में बनी मनिहारी की दुकान चलाता था। उसने सोमवार को दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की मां दोपहर बाद शादी समारोह से लौटी तो बेटे का शव फंदे पर झूलता देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *