कोटा की एक युवती को पहचान बदलकर एक युवक और उसके साथी ने सूरत बुलाया। फिर सूरत के अलग-अलग होटलों में 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। युवतो को नसे के इंजेक्शन दिए गए। बार-बार रेप किया गया। आरोप है कि पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आखिर दोनों आरोपियों से बचकर पीड़िता कोटा पहुंची। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में सूरत के एसीपी बी.ए. चौधरी ने बताया- 31 जनवरी को कोटा के थाने में युवती की शिकायत दर्ज की गई थी। जो सूरत के थाने में ट्रांसफर हुई। उसके साथ गंभीर अपराध किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी होटल में मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने किन-किन जगहों पर युवती को रखा और घटना को किस तरह अंजाम दिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है। सोशल मीडिया पर संपर्क के बाद लड़की को बर्थडे मनाने के लिए सूरत बुलाया पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- कोटा की रहने वाली 21 साल की लड़की की 25 दिसंबर से आरोपी युवक से बातचीत शुरू हुई थी। युवक का जन्मदिन 1 जनवरी को था, इसलिए उसने लड़की को जन्मदिन मनाने के लिए सूरत बुलाया। मुख्य आरोपियों में से एक ने अपनी असली पहचान छिपाई थी। पीड़िता को बताया कि वह हिंदू है। नाम भी गलत बताया। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल और झूठी पहचान बनाकर प्यार के जाल में फंसाने की सोची-समझी साजिश रची गई। 20 दिन तक नशे के इंजेक्शन दिए पीड़िता ने बताया- जैसे ही सूरत पहुंची, आरोपी अलग-अलग होटलों में ले गए। बंधक बना लिया गया। 20 दिन तक कैद रखा गया। नशे के इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते थे। बार-बार रेप करते थे। मारपीट की जाती थी। सोने के गहने भी लूट लिए जाते थे। आरोपियों ने उसे गलत काम में भी धकेलने की कोशिश की। आखिर हिम्मत दिखाई और बदमाशों के चंगुल से भाग निकली। कोटा अपने घर पहुंची। इसके बाद कोटा के थाने में युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद कोटा पुलिस ने जीरो नंबर की FIR काटकर 31 जनवरी को सूरत पुलिस को भेजी। वेटर और टेलर का काम करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार सूरत में पुलिस ने जांच की और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि क्या इस गैंग ने पहले भी इस तरह से किसी और लड़की को शिकार बनाया है।


